छपरा: बिहार के छपरा में गोदरेज शो रूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके साथी शम्भू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के उमा नगर की है, जहां व्यवसायी अमरेंद्र सिंह और उनके साथ शंभूनाथ सिंह अपने घर उमा नगर से शहर स्थित अपने प्रतिष्ठान के लिए निकले थे। इसी बीच अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चलाकर अमरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी शंभूनाथ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस टीम के साथ ASP राजकिशोर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।
राजनीति में दिलचस्पी दिख रहा था अमेंद्र सिंह
बता दें कि गोदरेज शो रूम के मालिक अमरेंद्र सिंह सामाजिक रूप से काफी चर्चित चेहरे रहे हैं। पिछले मेयर के चुनाव में वे अपनी मजबूत दावेदारी भी रखे थे। आखिर घटना का कारण क्या है, अभी इस पर परिवार और प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं मिल पाया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र में पांच लोगों की की थी हत्या
बता दें कि छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पांच युवकों ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पिछले 15 दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पांचवीं कक्षा की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। कथित तौर पर पांच स्थानीय युवकों ने उसे स्कूल के पास रोक लिया और करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में खींचकर ले गए। एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
रिपोर्ट- बिपिन श्रीवास्तव