1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधा और डंडा टूटने तक पीटते रहे

मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधा और डंडा टूटने तक पीटते रहे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 06, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 07:35 pm IST

समस्तीपुर जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को तब तक पीटा जब तक डंडा टूट नहीं गया।

मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा।- India TV Hindi
मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के समस्तीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा गया। तालिबानी सजा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी युवकों की पहचान सोनू कुमार और मो. गुलाब के रूप में की गई है। वहीं, पीड़ित का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसे दिखाया नहीं जा सकता है। 

मामला सिंघिया थाना क्षेत्र का है। मामले के संबंध में बताया जाता है कि सोनू कुमार नाम के युवक का मोबाइल गायब हो गया था। अगरौल गांव के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार का पहले से सोनू के घर पर आना-जाना था। सिद्धार्थ पर मोबाइल चोरी करने के शक हुआ तो आरोपियों ने शक के आधार पर सिद्धार्थ के गांव अगरौल पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो वायरल होने के बाद सिंघिया थाने की पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। दोनों आरोपी फरार हैं और खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

 

(समस्तीपुर से संजीव नैपुरी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।