बिहार के खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह का पारिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुका है। पटना से वापस खगड़िया आने के बाद आज पूजा सिंह ने एसपी भानु प्रताप सिंह के सरकारी आवास पर घंटों हंगामा मचाया। एसपी आवास के गेट पर पहुंचने के बाद काफी देर से गेट खुलवाने का प्रयास करती रहीं लेकिन गेट पर खड़े गार्ड ने गेट नही खोला। पूजा सिंह ने आरोप लगाया की एसपी भानु प्रताप के आदेश पर कोई सुरक्षाकर्मी उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दे रहा और वह चाहकर भी अपने बेटी से नहीं मिल पा रही हैं।
सीएम हाउस के पास धरने पर बैठी
मालूम हो कि इसके पूर्व पूजा सिंह लगातार पटना में भी पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुकी है। लेकिन अब उनका पारिवारिक विवाद सीएम हाउस तक पहुंच गया है। पूजा सिंह अपनी 6 साल की बेटी और पति के साथ दोबारा घर बसाने की मांग को लेकर रविवार को सीएम हाउस के पास धरने पर बैठ गईं थी।
तलाक नहीं चाहतीं पूजा सिंह
पूजा सिंह ने कहा कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती हैं न ही उनका मकसद किसी तरह का कानूनी विवाद खड़ा करना है। वह चाहती हैं कि उनका परिवार फिर से एक हो जाए। उनका कहना है कि हम अपनी बेटी और पति के साथ दोबारा घर बसाना चाहते हैं। पिछले 8-9 महीनों से अपनी 6 साल की बेटी से मिलने का मौका नहीं मिल रहा है। इसी परेशानी को लेकर लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रही हूं।
बहरहाल, खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच उपजा विवाद मीडिया जगत में सुर्खियां बना हुआ है। पूजा सिंह खुलकर आरोप लगा रही हैं की भानु प्रताप ने आईपीएस बनने के पहले उससे प्रेम किया और विवाह भी किया लेकिन अब वह और उसके घर वाले पूजा सिंह को छोड़कर दूसरी लड़की से उसकी शादी कर देना चाहते हैं इसके खिलाफ वह न्याय की गुहार लगाने जगह-जगह भटक रही है।
ये भी पढ़ें-