1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहानाबाद में दो शादीशुदा लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

जहानाबाद में दो शादीशुदा लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

 Published : Nov 03, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 05:11 pm IST

जहानाबाद में शादीशुदा युवक और एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

जहानाबाद संदिग्ध मौत मामला- India TV Hindi
जहानाबाद संदिग्ध मौत मामला Image Source : INDIA TV

बिहार के जहानाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा युवक और एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के बाद जब परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे, तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक तौर पर इस दोहरे खुदकुशी कांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला बराबर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। ​मृतकों की पहचान 23 वर्षीय ऑटो चालक दुखन चौधरी और दो बच्चों की मां रितु कुमारी के रूप में हुई है।

ऑटो चालक ने लगाया फांसी

दुखन चौधरी की कुछ ही महीने पहले शादी हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वह रोज की तरह ऑटो चलाकर घर लौटा और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने जाकर देखा कि उसका शव फंदे से झूल रहा था। परिजनों की माने तो उसे किसी बात का कोई तनाव नहीं दिख रहा था, समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों किया। वही ​दुखन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, उसी गांव की रहने वाली रितु कुमारी ने भी अपने कमरे में पंखे के हुक से लटककर जान दे दी।

 

खबर मिलते ही उसी गांव की एक महिला ने भी लगाया फांसी

बताया जा रहा है कि रितु का पति हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट काम करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से झूलता मिला। दोनों मौतों के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजन आनन-फानन में शवों को श्मशान घाट ले जाने लगे। लेकिन पुलिस ने समय रहते पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया।

इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं लोग

हालांकि, परिवार वाले किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब हो कि ​एक ही गांव में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो जिंदगियों के इस तरह खत्म हो जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बराबर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही इस रहस्यमयी खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ पाएगी।

ये भी पढ़ें-

"जिन्हें जरूरत नहीं, वे छोड़ें 125 यूनिट मुफ्त बिजली", बिहार में CM सम्राट की संपन्न लोगों और करदाताओं से बड़ी अपील

बिहार म्यूजियम के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, CM सम्राट का निमंत्रण स्वीकार किया, बोले- इसका लाभ जरूर उठाऊंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।