यह कैपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नजरअंदाज किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लंबे चलने वाले परफॉर्मेंस तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। "मैक्स करो, रिलेक्स करो कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्रांड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लंबे समय तक चलता है।
हल्के-फुल्के और हास्यप्रद अंदाज में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नजर आते हैं जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं "जेके मैक्स फिर चाहे सवाल कुछ भी हो। इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं। तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जैके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है। बार- बार दोहराया जाने वाला यह सुझाव उन पर ऐसा प्रभाव उत्पन्न करता है कि यह हर सवाल के लिए उनका डिफॉल्ट जवाब बन जाता है।
दशकों के भरोसे और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जेके मैक्स पेंट्स दीवारों के पेंट के लिए संपूर्ण समाधान है, जो सरफेस की तैयारी से लेकर फाइनल कोट तक घर के मालिक को आत्मविश्वास, बेहतरीन परफोर्मेन्स और सहज अनुभव प्रदान करता है। इस कैंपेन के जरिए अक्षय कुमार ब्रांड के कोर मूल्यों, विश्वसनीयता निश्चितता और सादगी पर रोशनी डालते हैं। वे कहते हैं कि सही पेंट चुनने से पेंटिंग की प्रक्रिया में से तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है।
कैंपेन पर बात करते हुए व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स के बिजनेस हेड नीतीश चोपड़ा ने कहा कि जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। मैक्स करो, रिलेक्स करो कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफॉर्मेंस का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े। अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी जबरदस्त लोकप्रियताएं इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनीयता भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स के हैड ऑफ मार्केटिंग अमनदीप मल्हारी ने कहा कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं। "मैक्स करो, रिलेक्स करो कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए। अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्रांड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा।
यह कैपेन टेलीविजन, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टच पॉइंट्स पर रोल आउट किया जाएगा।