1. Hindi News
  2. Brand Content
  3. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने SCV मार्केट में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पेश किया ACE Pro

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने SCV मार्केट में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पेश किया ACE Pro

 Written By: Brand Content
 Published : Jul 17, 2025 07:13 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 07:32 pm IST

पेश है नई Tata ACE Pro – भारत की सबसे किफायती चार पहियों वाली मिनी ट्रक जो पेट्रोल, बाई-फ्यूल और इलेक्ट्रिक मॉडल में उपलब्ध होगी। फिर चाहे आप नया बिजनेस शुरु कर रहे हों या अपना मौजूदा व्यापार बढ़ा रहे हों, यह छोटी ट्रक बड़े-बड़े काम करने में सक्षम होगी।

tata motors, tata ACE Pro, tata ACE Pro varients, tata ACE Pro price, tata ACE Pro power, tata ACE P- India TV Hindi
ACE Pro में ड्राइवर की इस खास ज़रूरत का ध्यान रखा गया है Image Source : TATA MOTORS

शहरी ट्रांसपोर्ट की तेज भागती दुनिया में, वाहनों की साइज़, स्पीड और उनकी टिकाऊ क्षमता ही सब कुछ है। आधुनिक ई-कॉमर्स के इस दौर में शहर के कोने-कोने में डिलीवरी करना ही मुख्य ज़रूरत है। ऐसे में व्यवसायों को ऐसी गाड़ियां चाहिए, जो तेज़ भागे, कुशलता पूर्वक काम करे और भविष्य के लिए तैयार रहे। इन सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पेश है Tata ACE Pro – नई पीढ़ी की छोटी कमर्शियल गाड़ी, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ ही प्रदूषण भी सीमित रखती है। कॉम्पैक्ट और शक्तिशाली ACE Pro, टाटा मोटर्स कमर्शियल वेहिकल्स की नई दमदार पेशकश है, जो भारत में अंतिम पड़ाव तक के परिवहन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। 

चाहे आप एक स्थापित ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर हों या पहली बार व्यापार कर रहे हैं, ACE Pro के मॉडल पेट्रोल, बाई-फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में आज के लॉजिस्टिक्स सेक्टर की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं। 

पुरानी विरासत, नया अवतार

टाटा मोटर्स कमर्शियल वेहिकल्स ने जब दो दशक पहले ACE को लॉन्च किया, तब देश के 25 लाख उद्यमियों को सक्षम बनाने वाले छोटे ट्रकों की एक नई श्रेणी तैयार की थी। अब ACE Pro के साथ यह विरासत और मज़बूत हुई है। Tata ACE Pro की शुरुआती कीमत रु. 3.99 लाख है और यह भारत की सबसे किफायती चार पहियों वाली मिनी ट्रक है, जिसे परफॉर्मेंस, प्रॉफिट और प्रगति प्रदान करने के लिए बनाया गया है। 

टाटा मोटर्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ कहते हैं कि, “नई Tata ACE Pro के साथ हम उद्यमियों की नई पीढ़ी के सपने पूरे करने में मदद करेंगे और अपनी विरासत को एक नए उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाएंगे।” 

अपना पावर चुनें: पेट्रोल, बाई-फ्यूल या इलेक्ट्रिक

एक बहुउपयोगी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर विकसित, ACE Pro तीन कुशल वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 

  •     पेट्रोल: इसमें है एक दमदार 694cc इंजन जो देता है 30bhp और 55Nm टॉर्क, जिससे सामान्य ट्रांसपोर्ट ज़रूरतों के लिए गाड़ी की ताकत और ईंधन की बचत का सही संतुलन मिलता है। 
  •     बाई-फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल): खर्च बचाने वाले ऑपरेटरों के लिए तैयार किया गया यह वेरिएंट सीएनजी मोड में 26bhp और 51Nm टॉर्क प्रदान करता है। इसमें गाड़ी की रेंज और परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 5 लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिलेगा। 
  •     इलेक्ट्रिक (EV): ACE Pro का EV वेरिएंट शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए परफेक्ट है, जो 38bhp, 104 Nm टॉर्क तथा एक बार चार्ज करने पर 155 किमी की रेंज प्रदान करता है। 

कड़ी मेहनत करने वाला पे-लोड

ACE Pro में मिलता है इस श्रेणी का सर्वोत्तम 750 किलो पे-लोड और एक 6.5 फीट (1.98 मीटर) लंबा लोड डेक, जो छोटे लॉजिस्टिक्स व्यवसायों के लिए भरपूर ताकत प्रदान करता है। इसमें फैक्ट्री में फिट किया हुआ फ्लैटबेड और हाफ-डेक विकल्प भी मिलेगा और यह कंटेनर, रीफर तथा म्युनिसिपल संस्थाओं के फिटमेंट्स लगाने के लिए भी उपयुक्त है। इस तरह यह ई-कॉमर्स से लेकर कोल्ड-चेन सप्लाई तक हर काम के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। 

ड्राइवर के पूरा आराम देने वाली डिज़ाइन

शहरों में चलने वाली लंबी शिफ्ट या खराब रास्तों पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए आराम बेहद ज़रूरी होता है। इसलिए ACE Pro में ड्राइवर की इस खास ज़रूरत का ध्यान रखा गया है, जिसमें एक बड़ा और आरामदायक केबिन, पर्याप्त स्टोरेज और एक AIS096 अनुकूल क्रैश टेस्टेड डिज़ाइन मिलता है। ड्राइवर के लिए मौजूद फायदेमंद फीचर्स में शामिल हैं –

  •     डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  •     ऑप्शनल इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  •     बिना थकावट ड्राइविंग के लिए आरामदायक सीट

यह केवल फीचर्स नहीं हैं, बल्कि ड्राइवर का तनाव कम करने, सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के साधन हैं। 

बिजनेस आगे बढ़ाने में मददगार तकनीक

ACE Pro के साथ मिलता है टाटा मोटर्स के ‘फ्लीट एज प्लैटफॉर्म का फायदा’ – जिसमें पूरे भारत के लगभग 8 लाख वाहन जुड़े हुए हैं। इसके निम्न फायदे हैं: 

  • गाड़ी की कंडिशन की रियल टाइम निगरानी
  • ड्राइवर के व्यवहार की निगरानी
  • प्रेडिक्टिव मेन्टेनेंस एलर्ट
  • गियर शिफ्ट एडवाइजर और रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस जैसी नेविगेशन सहायता

इससे ट्रक मालिकों एवं ट्रांसपोर्टरों को यह फायदा होगा कि उनके वाहन ज्यादा समय इस्तेमाल के लिए उपलब्ध रहेंगे, ईंधन का किफायती इस्तेमाल होगा और ट्रक संचालन का खर्च भी कम आएगा। 

राष्ट्रव्यापी नेटवर्क, सुविधाजनक अनुभव

देश भर में टाटा मोटर्स के 2500 से अधिक सर्विस एवं स्पेयर्स आउटलेट मौजूद हैं और कंपनी का स्टार गुरु नेटवर्क दूर-दराज़ इलाकों तक पहुंचा हुआ है, जिससे अबाधित सपोर्ट सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी के विशेष EV वर्कशॉप्स एवं 24x7 रोड साइड असिस्टेंस व्यवसायों को बिना रुकावट चलाने में मदद करते हैं। 

गाड़ी खरीदने हेतु फाइनेंस ज़रूरतों के लिए टाटा ने अग्रणी बैंकों तथा एनबीएफसी कंपनियों से हाथ मिलाया है, जो देते हैं: 

  •     फटाफट लोन मंज़ूरी
  •     सुविधानक ईएमआई प्लान
  •     ज़रूरत के अनुसार लोन विकल्प

ग्राहक अपने पसंदीदा ACE Pro वेरिएंट को फ्लीट वर्स, टाटा के डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिये ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर देश भर में कंपनी की 1250 कमर्शियल वेहिकल डीलरशिप्स में स्वयं जाकर खरीददारी कर सकते हैं। 

आधुनिक भारत की गति के लिए निर्मित

यह ACE Pro सीरीज़ – खासकर EV वेरिएंट को आज के तेज़ विकसित होते अंतिम पड़ाव की डिलावरी वाले व्यवसायों के लिए डिजाइन किया गया है। किराना और कुरियर से लेकर मोबाइल वेन्डिंग और कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स तक, इस सीरीज़ के प्रत्येक वेरिएंट भारतीय उद्यमियों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करेंगे। 

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड - SCVPU, पिनाकी हलदर ने बताया कि, “इस सीरीज़ के मल्टी-फ्यूल विकल्प, किफायती कीमतें और बेहतर ड्राइविंग सुविधा के साथ Tata ACE Pro अलग-अलग ज़रूरतों में इस्तेमाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।” 

एक प्लेटफॉर्म, ढेरों सपने

चाहे आप अपना डिलीवरी व्यवसाय शुरु करने वाले एक गिग वर्कर हों या कई सारी गाड़ियां संचालित करने वाले तेज़ बढ़ता व्यवसाय हो, आपके लिए Tata ACE Pro एक भरोसेमंद साथी बनेगा। हर प्रकार के ईंधन का विकल्प, स्मार्ट तकनीक और इंडस्ट्री में अग्रणी सपोर्ट के साथ, यह केवल एक ट्रक नहीं बल्कि विभिन्न अवसर प्रदान करन वाला प्लेटफॉर्म है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Brand Content से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

(डिस्क्लेमर: यह एक प्रायोजित आर्टिकल है, आर्टिकल में लिखी गई सामग्री की जिम्मेदारी इसे उपलब्ध कराने वाले की है। आर्टिकल की सामग्री को इंडिया टीवी चैनल और indiatv.in सत्यापित नहीं करते।)