1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Gautam Adani News: अंबुजा सीमेंट्स और ACC लिमिटेड में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप

Gautam Adani News: अंबुजा सीमेंट्स और ACC लिमिटेड में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : May 15, 2022 10:41 pm IST,  Updated : May 15, 2022 10:53 pm IST

अडाणी ग्रुप ने इस बारे में ट्वीट भी किया था। उन्होंने कहा, 'भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ भारत में होल्सिम की सीमेंट संपत्ति हमें दुनिया की सबसे ग्रीनेस्ट सीमेंट कंपनी बना देगी।'

Gautam Adani- India TV Hindi
Gautam Adani Image Source : TWITTER/GAUTAM_ADANI/

Highlights

  • सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स और ACC लिमिटेड में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप
  • ACC यानी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज और अंबुजा पर होल्सिम कंपनी का है मालिकाना हक
  • होल्सिम स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मटेरियल कंपनी है और दुनिया के 60 देशों में मौजूद है।

Gautam Adani News: अडाणी ग्रुप ने एक बार फिर बड़ी डील करके दुनिया को चौंका दिया है। इस डील के तहत अडाणी ग्रुप, नामी सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी लिमिडेट में होल्सिम कंपनी की हिस्सेदारी खरीदेगा। भारत के इंफ्रा और मैटेरियल्स स्पेस में ये अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है, जिसका मूल्य 10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

गौतम अडाणी ने इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, 'भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ भारत में होल्सिम की सीमेंट संपत्ति हमें दुनिया की सबसे ग्रीनेस्ट सीमेंट कंपनी बना देगी। जान जेनिश के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है। हम अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिडेट की टीम्स का स्वागत करते हैं।' गौरतलब है कि गौतम अडाणी बीते हफ्ते इसी डील के संबंध में अबुधाबी और लंदन गए थे। 

अभी ACC और अंबुजा पर होल्सिम कंपनी का मालिकाना हक

बता दें कि ACC यानी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज और अंबुजा पर होल्सिम कंपनी का मालिकाना हक है। ये स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मटेरियल कंपनी है। वहीं अगर ACC की बात करें तो इसकी शुरुआत  1 अगस्त 1936 को मुंबई में हुई थी और कई गुप्स इसकी नींव रखने में शामिल थे। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट की स्थापना साल 1983 में हुई थी और इसमें नरोत्तम सेखसरिया और सुरेश नियोतिया का योगदान था। 

अंबुजा और ACC में बड़ी हिस्सेदारी रखती है होल्सिम कंपनी

होल्सिम कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी माना जाता है और इसकी देश की बड़ी माने जाने वाली अंबुजा और ACC में बड़ी हिस्सेदारी है। इस कंपनी ने भारत में अपनी शुरुआत 17 साल पहले की थी। 73,128 करोड़ रुपए की वैल्यू रखने वाली अंबुजा सीमेंट में होल्सिम की हिस्सेदारी  (होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए) 63.19% है। वहीं एसीसी में होल्सिम की हिस्सेदारी (50.05% अंबुजा सीमेंट्स के जरिए) 54.53% है। होल्सिम कंपनी दुनिया के 60 देशों में मौजूद है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।