1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. पलक झपकते ही बिक गई Royal Enfield की 400 बाइक

पलक झपकते ही बिक गई Royal Enfield की 400 बाइक

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2015 01:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 01:54 pm IST

नई दिल्ली: युवाओं की पसंदीदा बाइक Royal Enfield का क्रेज आज चरम सीमा को पार कर गया है। Royal Enfield के लिमिटेड ऐडिशन की बिक्री के लिए बाजार खुले ही थे कि 400 बाइक पर

पलक झपकते ही बिक गई Royal...- India TV Hindi
पलक झपकते ही बिक गई Royal Enfield की 400 बाइक

नई दिल्ली: युवाओं की पसंदीदा बाइक Royal Enfield का क्रेज आज चरम सीमा को पार कर गया है। Royal Enfield के लिमिटेड ऐडिशन की बिक्री के लिए बाजार खुले ही थे कि 400 बाइक पर सोल्ड आउट का बोर्ड टंग गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज सुबह 10 बजे करीब 400 मॉडल की बिक्री के लिए लोगों ने ऑनलाइन आना शुरु ही किया था। एक मिनट भी नहीं बीता और ऑनलाइन बिक्री को बंद करना पड़ा। हालांकि इस बिक्री से उन दीवानों को निराशा हाथ लगी जिन्होंने ट्रैंडी बाइक के बजाय Royal Enfield को खरीदने का मन बनाया था। गौरतलब है कि इन सभी 400 मॉडल में 200 बाइक नीले रंग की और 200 ब्राउनिश शेड्स में थी।   

खबर इंडिया टीवी ने Royal Enfield के एक ऐसे दीवाने से बात की जिसने सुबह अपने लैपटॉप को इस इरादे से खोला था कि वो भी अपने घर पर Royal Enfield बाइक को खड़ा करेगा मगर उसे निराशा हाथ लगी। जब हमने कार्तिक नाम के शख्स से बात की तो उन्होंने कहा कि वह काफी निराश हैं। उन्होंने बताया, "मुझे उम्मीद थी कि कम से कम एक बाइक तो ऑनलाइन मिल ही जाएगी लेकिन जब मैने Royal Enfield का ऑफिशियल पेज खोला तो मैं देखकर हैरान रह गया कि सभी मॉडन बिक चुके है"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।