1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ब्लैकबेरी बना रही है विश्व भर में छंटनी की योजना

ब्लैकबेरी बना रही है विश्व भर में छंटनी की योजना

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 25, 2015 03:21 pm IST,  Updated : May 25, 2015 03:21 pm IST

नई दिल्ली: कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी विश्व भर में छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी अपने विभिन्न कारोबारों-उपकरण सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और ऐप्लिकेशन का पुनर्गठन करना चाहती है। ब्लैकबेरी ने एक बयान में कहा कंपनी

दुनियाभर में छटनी की...- India TV Hindi
दुनियाभर में छटनी की तैयारी कर रहा है ब्लैकबेरी

नई दिल्ली: कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी विश्व भर में छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी अपने विभिन्न कारोबारों-उपकरण सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और ऐप्लिकेशन का पुनर्गठन करना चाहती है।

ब्लैकबेरी ने एक बयान में कहा कंपनी ने अपने विभिन्न कारोबारों के पुनगर्ठन की योजना बनाई है जिससे विश्व भर के कर्मचारी प्रभावित होंगे। उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इस प्रक्रिया से भारत में रोजगार प्रभावित होने की संभावना नहीं है। भारत में कंपनी के 50 से कम कर्मचारी हैं इसलिए छंटनी की घोषणा से यहां कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे।

ब्लैकबेरी के प्रवक्ता ने भारत में छंटनी से बारे में पूछे गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। नुकसान में चल रही कंपनी ने अपने परिचालन व्यय को घटाने और इसे मुनाफे में लाने के कार्यक्रम पर अमल कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।