1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 587 अंक लुढ़का

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 587 अंक लुढ़का

 Written By: Agency
 Published : Sep 01, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 05:03 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 586.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,696.44 पर और निफ्टी 185.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक

शेयर बाजार गिरावट के...- India TV Hindi
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 587 अंक लुढ़का

मुंबई: देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 586.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,696.44 पर और निफ्टी 185.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 156.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,127.04 पर खुला और 586.65 अंकों या 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 25,696.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,141.07 के ऊपरी और 25,579.88 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,907.95 पर खुला और 185.45 अंकों या 2.33 फीसदी गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,929.10 के ऊपरी और 7,746.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 210.59 अंकों की गिरावट के साथ 10,523.83 पर और स्मॉलकैप 237.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,733.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। बैंकिंग (3.63 फीसदी), धातु (3.24 फीसदी), रियल्टी (3.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.74 फीसदी) और वाहन (2.65 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।