1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बीएसएनएल की नाइट कॉलिंग से लैंडलाइन की मांग बढ़ी

बीएसएनएल की नाइट कॉलिंग से लैंडलाइन की मांग बढ़ी

 Written By: PTI
 Published : Jun 16, 2015 07:02 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 07:09 pm IST

कोलकाता: भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से रात्रि में देश में कहीं भी असीमित कॉल्स ने लोगों में फिर से पारंपरिक लैंडलाइन फोन के प्रति प्रेम जगा दिया है और लैंडलाइन फोन

बीएसएनएल की नाइट...- India TV Hindi
बीएसएनएल की नाइट कॉलिंग से लैंडलाइन की मांग बढ़ी

कोलकाता: भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से रात्रि में देश में कहीं भी असीमित कॉल्स ने लोगों में फिर से पारंपरिक लैंडलाइन फोन के प्रति प्रेम जगा दिया है और लैंडलाइन फोन कनेक्शन की मांग में खासी तेजी आई है। बीएसएनएल ने यह सुविधा एक मई से शुरू की है।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक कलकत्ता टेलीफोन के.सी. घोष ने कहा, पिछले दो महीने में हमें अप्रैल, 2015 की तुलना में नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान, दोबारा कनेक्शन के लिए भी मांग भी 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। घोष ने कहा कि वर्तमान में कॉलटेल के तहत 7.5 लाख फिक्स्ड लाइनें हैं, जबकि 2003-04 के दौरान इन कनेक्शन की संख्या 14 लाख हुआ करती थी।

कॉलटेल के वित्तीय निष्पादन के बारे में बीएसएनएल के महाप्रबंधक वित्त, कॉलटेल एस. कुजुर ने कहा कि कुछ वर्षों तक नकारात्मक वृद्धि के बाद अब सकारात्मक रख बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।