1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, ग्रीस में चिंता का असर

भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, ग्रीस में चिंता का असर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 25, 2015 10:37 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 10:38 am IST

नई दिल्ली: ग्रीस में बढ़ती चिंताओं से भारतीय शेयर बाजार भी अछूते नहीं हैं। बीते आठ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला बुधवार के कारोबार में टूट गया। वहीं गुरुवार की सुबह भी शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार की...- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, ग्रीस में चिंता का असर

नई दिल्ली: ग्रीस में बढ़ती चिंताओं से भारतीय शेयर बाजार भी अछूते नहीं हैं। बीते आठ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला बुधवार के कारोबार में टूट गया। वहीं गुरुवार की सुबह भी शेयर बाजार की शुरुआत धीमी होती दिखी। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 26 अंकों की मामूली तेजी के साथ 27756 के स्तर पर और निफ्टी 4 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 8357 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट का कारण ग्रीस की ओर से कर्ज भुगतना के लिए रखे गए प्रस्ताव को EU और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा खारिज करना है।

बाजार में चढ़ने वालों से ज्यादा गिरने वाले शेयर

दिग्गज शेयरों में बढ़ने वालों से ज्यादा संख्या गिरने वाले शेयरो की है। निफ्टी में शुमार 50 शेयरो में से 28 शेयर गिरावट के साथ वहीं 20 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार की गिरावट का असर छोटे और मझोले शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स चौथाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरो में देखने को मिल रही है। वहीं इंफ्रा और फार्मा शेयरो में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरो की बात करें तो सबसे ज्यादा मजबूती केयर्न इंडिया, भेल, बजाज ऑटो, BPCL और हीरो मोटोकॉर्प में देखने को मिल रही है। ये सभी शेयर 1 फीसदी से 1.80 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं गिरावट HCL टेक, बैंक ऑफ बडौदा, PNB, गेल और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के शेयरो में देखने को मिल रही है। ये सभी शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी
आने वाले महीनो में बाजार में तेजी वापस लौटेगी विदेशी संस्थागत निवेशकों को ऐसा भरोसा है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने उम्मीद जताई है कि निफ्टी अगले 1 साल में 11,500 के स्तर तक जा सकता है। अगले 3 माह निफ्टी 8,800 के आसपास रहेगा। हालांकि सीएसएसए ने सलाह दी है कि फिलहाल कंसॉलिडेशन का दौर है, लिहाजा फिलहाल बाजार से दूर रहना बेहतर रणनीति होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।