1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मई महीने में FDI चार माह के उच्च स्तर पर

मई महीने में FDI चार माह के उच्च स्तर पर

 Written By: PTI
 Published : Jul 23, 2015 12:49 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 12:52 pm IST

नई दिल्ली: देश में मई महीने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश FDI चार माह के उच्च स्तर 3.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने के मुकाबले यह सात प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष

मई महीने में FDI चार माह...- India TV Hindi
मई महीने में FDI चार माह के उच्च स्तर पर

नई दिल्ली: देश में मई महीने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश FDI चार माह के उच्च स्तर 3.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने के मुकाबले यह सात प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष मई में FDI 3.60 अरब डॉलर रहा था। इस वर्ष एक महीना पहले अप्रैल में भी देश में 3.60 अरब डॉलर FDI आया। मई के FDI के आंकड़े इस साल जनवरी के बाद से सबसे उंचे हैं। जनवरी 2015 में यह 4.48 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई दो महीने में देश में कुल FDI 40 प्रतिशत बढ़कर 7.45 अरब डालर रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 5.30 अरब डालर पहुंच गया। शीर्ष 10 प्रमुख क्षेत्रों में कंप्यूटर साफ्टवेयर और हार्डवेयर ने सर्वाधिक 2.27 अरब डालर एफडीआई अप्रैल-मई के दौरान प्राप्त किया। इसके बाद क्रमश: आटोमोबाइल एक अरब डॉलर, ट्रेडिंग 66.4 करोड़ डॉलर, सेवाओं 48.8 करोड़ डॉलर तथा बिजली 15.5 करोड़ डॉलर का स्थान रहा।

इस अवधि के दौरान भारत ने सर्वाधिक एफडीआई सिंगापुर से 2.9 अरब डॉलर प्राप्त किया। उसके बाद मारीशस 1.68 अरब डॉलर, नीदरलैंड 58.7 करोड़ डॉलर तथा अमेरिका 55.2 करोड़ डॉलर का स्थान रहा।

वित्त वर्ष 2014-15 में FDI 27 प्रतिशत बढ़कर 30.93 अरब डालर रहा जो 2013-14 में 24.29 अरब डॉलर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।