1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 अरब डॉलर घटा

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2015 11:34 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 11:42 am IST

 मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.8893 अरब डॉलर घटकर 349.0307 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,068.1 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार

देश का विदेशी पूंजी...- India TV Hindi
देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 अरब डॉलर घटा

 मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.8893 अरब डॉलर घटकर 349.0307 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,068.1 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.65 अरब डॉलर घटकर 325.6566 अरब डॉलर हो गया, जो 21,517.8 अरब रुपये के बराबर है।


बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 21.48 करोड़ डॉलर घटकर 18.0353 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 1,195.8 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (SDR) का मूल्य 1.86 करोड़ डॉलर घटकर 4.0493 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 268.9 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 59 लाख डॉलर घटकर 1.2895 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 85.6 अरब रुपये के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।