1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 5 ऐप्स जो आपको याद दिलाएंगी पानी पीने का समय

5 ऐप्स जो आपको याद दिलाएंगी पानी पीने का समय

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 20, 2015 06:28 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 11:52 am IST

नई दिल्ली: ऑफिस में काम करते वक्त पानी पीना शायद ही याद रहता है। जिसके कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में पानी अत्यंत जरूरी होता है। लेकिन काम

5 ऐप्स जो आपको याद...- India TV Hindi
5 ऐप्स जो आपको याद दिलाएंगी पानी पीने का समय

नई दिल्ली: ऑफिस में काम करते वक्त पानी पीना शायद ही याद रहता है। जिसके कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में पानी अत्यंत जरूरी होता है। लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं पी पाते है।  या फिर पानी पीना भूल जाते है। लेकिन आज हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको ऐसी कुछ ऐप्स बताने जा रहें है जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन प्रतिदिन पानी पीना याद रखेंगे और अपनी पानी पीने की आदत पर नजर भी रख पाएंगे।

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ऐप्स के बारे में...

1. Waterlog/Waterlogged/Waterlogger

app

वॉटरलॉग ऐप के जरिए आप रिमाइंडर्स, इंटेग्रेशन और ग्राफ्स सेट कर सकते है। यह एक तरीके से आपका पर्सनल गाइड होता है जो वक्त-वक्त पर पानी पीने के लिए याद दिलाता रहता है साथ ही ये भी बताता है कि आखिरी बार पानी कब पिया था। रोज आपको पानी पीने का लक्ष्य भी देता है, मसलन ऐप के सबसे ऊपर लिखा होता है कि आज आपको कितना पानी पीना है। इस ऐप को आईफोन, एंड्रॉयड और विंडोज फोन सब यूजर्स डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते है।  

2. Hydro Coach

app

यह ऐप कैल्कूलेट करके देता है कि आपके शरीर को कितने पानी की जरूरत है। Hydro Coach एक डायरी मेनटेन करके रखता है कि आपने कितना पानी पीया है और कितना पीना बाकी है। ये समय समय पर आपको रीमाइंड भी कराता रहता है। अगर आप पानी पीना भूल जाते है तो ये नोटिफिकेशन भेजकर आपको याद दिला देता है। यह ऐप आपके लिए पानी की उचित मात्रा तय करता है जो आपकी उम्र, लिंग और लाइफस्टाइल पर आधारित होता है। ये केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।    

अगली स्लाइड में पढ़ें और ऐप्स के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।