
अधिकारी ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से पिछले दो साल में सोने के आयात में वृद्धि भी हुई है। 2014-15 के दौरान 1,332 टन सोने का आयात किया गया जिसका मूल्य 2.67 लाख करोड़ रुपए था। वहीं 2013-14 में 1.55 लाख करोड़ रुपए मूल्य का 616 टन सोने का आयात किया गया। एक बड़ा गिरोह सामने आया है जिसके तहत दो जून को मौद्रिक नीति की समीक्षा से ठीक पहले आरबीआई द्वारा मुख्य दरों में कटौती की उम्मीद के मद्देनजर निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा था। इन्हीं लोगों को कुछ अन्य तरह के एसएमएस भेजने के मामलों में शामिल पाया गया जिसमें 1-2 लाख रुपए के निवेश से आठ लाख से 18 लाख रुपए तक का मुनाफा देने का वादा किया गया था।