1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दिसंबर में शुरु हो जाएगी रिलायंस जिओ की सेवा

दिसंबर में शुरु हो जाएगी रिलायंस जिओ की सेवा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 12, 2015 12:15 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 03:03 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना AGM में आज शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल के अंत तक रिलायंस जियो अपनी सेवाएं शुरु कर देगी। जानिए मुकेश अंबानी ने

रिलायंस की AGM में मुकेश...- India TV Hindi
रिलायंस की AGM में मुकेश अंबानी ने कहीं ये बड़ी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना AGM में आज शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल के अंत तक रिलायंस जियो अपनी सेवाएं शुरु कर देगी। जानिए मुकेश अंबानी ने कहीं और कौन सी बड़ी बातें।     

1. दिसंबर से शुरु होगी रिलायंस जियो की 4G सेवा

  • रिलायंस जियो दिसंबर के आस-पास वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगी: अंबानी
  • आरआईएल की दरूसंचार शाखा रिलायंस जियो ने अपनी लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक बाध्यता सीमा से अधिक वायरलेस कवरेज का विस्तार कर लिया है: अंबानी
  • आरआईएल की दरूसंचार शाखा रिलायंस जियो ने अपनी लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक बाध्यता सीमा से अधिक वायरलेस कवरेज का विस्तार कर लिया है: अंबानी
  • जियो की योजना दूरसंचार, ज्यादा डेटा, डिजिटल कामर्स, मीडिया और भुगतान सेवाएं 300 से 500 रपये मासिक में देने का इरादा
  • रिलायंस जियो अब देश के सभी 29 राज्यों में है। जबकि उसकी वायरलेस पहुंच एक लाख गांवों में है।

2. तेल गैस कारोबार मुनाफे में

तेल एवं गैस उत्खनन एवं उत्पादन कारोबार में मुनाफा, पूंजी लागत से कम है: अंबानी

3. इस वित्त वर्ष में 1400 पेट्रोल पंप होंगे शुरु

रिलायंस की 2015-16 के अंत तक 1,400 पेट्रोल पंपों के पूरे नेटवर्क को फिर से चालू करने की योजना है .. करीब 400 पंप परिचालन में हैं: मुकेश अंबानी

4. 2 लाख करोड़ के निवेश की योजना

रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 12-18 महीनों में दो लाख करोड़ रपए की परियोजनाएं पूरी करेगी: अध्यक्ष मुकेश अंबानी

5. शेयर में बढ़त

AGM के दौरान करीब 12 बजे रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 887 रुपए के स्तर पर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।