चेन्नई: वाहन विनिर्माता हिंदुस्तान मोटर्स ने आज कहा कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी मलय चौधरी ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया, कंपनी के सीईओ मलय चौधरी ने 15 जून, 2015 को इस्तीफा दे दिया है। चौधरी ने 10 मई, 2014 को कंपनी के सीईओ का पद संभाला था।