1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 3G इंटरनेट यूजर्स के लिए आइडिया की नई सौगात

3G इंटरनेट यूजर्स के लिए आइडिया की नई सौगात

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 11, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 07:20 pm IST

नई दिल्ली: BSNL के बाद आइडिया अपने उपभोक्ताओं को 3g roll over की सुविधा देने जा रहा है। यानी अब महीने के खत्म होने पर भी आपका बचा हुआ इंटरनेट डाटा जाया नहीं होगा। मान

3G इंटरनेट यूजर्स के...- India TV Hindi
3G इंटरनेट यूजर्स के लिए आइडिया की नई सौगात

नई दिल्ली: BSNL के बाद आइडिया अपने उपभोक्ताओं को 3g roll over की सुविधा देने जा रहा है। यानी अब महीने के खत्म होने पर भी आपका बचा हुआ इंटरनेट डाटा जाया नहीं होगा। मान लीजिए आपके पैक की वैधता खत्म होने पर भी अगर आपके पास 70 एमबी इंटरनेट डेटा बचा है तो यह अगले इंटरनेट रिचार्ज में खुद-ब-खुद जुड़ जाएगा।

वहीं कपनी यह सुविधा एक जीबी के 3जी डेटा इस्तेमाल करने पर दे रही है। आइडिया की नई सुविधा की वजह से पोस्टपेड ग्राहक पिछले महीने के डेटा को अगले  बिलिंग साइकिल में इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शेखर ने बताया कि इस सर्विस की वजह से पोस्टपेड ग्राहक बिलिंग साइकिल के आखिर में अपना न इस्तेमाल होने वाला डेटा खोने से बच जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।