1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. इंटेक्स नए सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च करेगी स्मार्टफोन

इंटेक्स नए सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च करेगी स्मार्टफोन

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 04:26 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 04:28 pm IST

शंघाई: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म स्नैपडील पर एक स्मार्टफोन पेश करेगी, जो नए सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 पर चलेगा, जिसका उपयोग अभी फिनलैंड

इंटेक्स नए सॉफ्टवेयर...- India TV Hindi
इंटेक्स नए सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च करेगी स्मार्टफोन

शंघाई: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म स्नैपडील पर एक स्मार्टफोन पेश करेगी, जो नए सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 पर चलेगा, जिसका उपयोग अभी फिनलैंड का जोला फोन कर रहा है, जिसके पास इस ऑपरेटिंग सिस्टम का स्वामित्व भी है।

इंटेक्स के अधिकारियों ने यहां कहा कि जोला के साथ इस साझेदारी से इंटेक्स अपने स्मार्टफोन में सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बन जाएगी।

सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम इस मायने में खास है कि इसका संचालन हाथ की मुद्राओं या स्वैपिंग से किया जा सकता है। इसका यह भी मतलब है कि इसपर आधारित फोन का संचालन सिर्फ एक हाथ से किया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि इंटेक्स के फोन में एप्स के लिए सेलफिश स्टोर भी होगा। जोला ने एंड्रायड पर काम करने वाले एप्स को भी सहयोग देने का वादा किया है।

जोला के कार्यकारी अध्यक्ष एंटी सारनियो ने कहा, "हमारी ब्रिक्स देशों से संबंधित रणनीतिक के तहत हम भारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जो मोबाइल के भविष्य में एक सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। हमने देखा है कि भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों और डिजिटल मीडिया कंपनियों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है और अभी मोबाइल फोन में उपयोग किए जा रहे ऑपरेटिंग सिस्टम का विकल्प चाह रहे हैं।"

स्मार्टफोन में क्वोलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा और वह 4जी एलटीई अनुकूल होगा। इंटेक्स ने कहा कि स्मार्टफोन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बाजार में आ सकता है। कंपनी के मुताबिक, फोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब होगी।

इंटेक्स के निदेशक केशव बंसल ने कहा, "मोबाइल का भविष्य सॉफ्टवेयर में है, जिससे हम उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव और अधिक विकल्प दे सकते हैं।"

देश में इंटेक्स फोन की बाजार हिस्सेदारी अभी 10.7 फीसदी है। कंपनी अभी मोजिला के फायरफॉक्स आपरेटिंग सिस्टम पर भी स्मार्टफोन बेच रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।