1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. इंटेक्स ने उतारी एंड्रायड स्मार्टवाच, कीमत 11,999 रुपए

इंटेक्स ने उतारी एंड्रायड स्मार्टवाच, कीमत 11,999 रुपए

 Written By: PTI
 Published : Jul 15, 2015 06:38 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 06:40 pm IST

शंघाई: भारत की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता इंटेक्स टेक्नोलाजीज ने आज स्मार्टवाच पेश किया जिसकी कीमत 11,999 रुपए है। इस स्मार्टवाच में पहले से ही 3जी सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। कंपनी ने कहा कि वह

इंटेक्स ने उतारी...- India TV Hindi
इंटेक्स ने उतारी एंड्रायड स्मार्टवाच, कीमत 11,999 रुपए

शंघाई: भारत की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता इंटेक्स टेक्नोलाजीज ने आज स्मार्टवाच पेश किया जिसकी कीमत 11,999 रुपए है। इस स्मार्टवाच में पहले से ही 3जी सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। कंपनी ने कहा कि वह एंड्रायड आधारित स्मार्टवाच पेश करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। इंटेक्स का स्मार्टवाच अगस्त से बाजार में उपलब्ध होगा।  

भारत में पहने जा सकने वाले उपकरण का बाजार अभी शैशवावस्था में है, कंपनी स्मार्टवाच के साथ इस तरह के उपकरणों का बाजार तैयार करना चाहती है। इंटेक्स टेक्नोलाजीज के निदेशक केशव बंसल ने कहा, हम अपने ग्राहकों के लिए उत्पादों का एक अलग वर्ग पेश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य देश में कंपनी के ब्रांडों में उन्नत प्रौद्योगिकी लाने का है जिससे बड़ी तादाद में लोगों को खूबियों से भरपूर इन उत्पादों से रूबरू कराया जा सके।

यहां वल्र्ड मोबाइल कांग्रेस में बंसल ने कहा कि यह स्मार्टवाच की तरह स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम है क्योंकि इसमें सिम कार्ड के लिए एक स्लॉट दिया गया है जिससे व्यक्ति फोन कॉल कर सकता है और इंटरनेट चला सकता है। उन्होंने कहा, आपको हर जगह स्मार्टफोन ले जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस घड़ी से आप सब कुछ कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।