1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चीन के एक निवेशक ने एक दिन में गंवाए 3.6 अरब डॉलर्स

चीन के एक निवेशक ने एक दिन में गंवाए 3.6 अरब डॉलर्स

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 25, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Aug 25, 2015 06:20 pm IST

पेइचिंग: शंघाई स्टॉक एक्सचेंज की गिरावट का असर कुछ यूं दिखा कि एक निवेशक ने महज एक दिन में 3.6 अरब डॉलर गंवा दिए। अगर इस घाटे को भारतीय रुपए में तौला जाए तो आपको

चीन के निवेशक ने एक दिन...- India TV Hindi
चीन के निवेशक ने एक दिन में गंवाए 2 खरब रुपए

पेइचिंग: शंघाई स्टॉक एक्सचेंज की गिरावट का असर कुछ यूं दिखा कि एक निवेशक ने महज एक दिन में 3.6 अरब डॉलर गंवा दिए। अगर इस घाटे को भारतीय रुपए में तौला जाए तो आपको जानकर हैरानी होगी कि घाटे की यह रकम 2 खरब, 38 अरब, 3 करोड़, 36 लाख 20 हजार रुपए है। इस व्यक्ति का नाम वैंग जियानलिन है और यह उसकी बीते एक साल की कमाई थी। गौरतलब है कि चीन के शेयर मार्केट में मचे कोहराम में चीन समेत तमाम एशियाई देशों को परेशान कर रखा है। जानकारी के मुताबिक वैंग प्रॉपर्टी और एंटरटेनमेंट कंपनी डैलियन वैंडा के संस्थापक हैं। ड्रैगन के शेयर बाजार की सुस्ती में वैंडा ने अपनी कुल पूंजी का 10 फीसदी हिस्सा गंवा दिया है। यह जानकारी अरबपति लोगों की संपत्ति का अध्ययन करने वाली कंपनी ब्लूमबर्ग बिलिअनेअर्स इंजडेक्स ने जारी की है।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को चीन के शेयर बाजार में 8.49 फीसदी के साथ कई सालों की सबसे बड़ी गिरावट आई थी। इस गिरावट के साथ दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के माथे पर भी बल आ गए। भारत में भी सेंसेक्स ने 1600 से ज्यादा अंकों का गोता लगा दिया और इसके कारण भारतीय निवेशकों को भी सात लाख करोड़ का नुकसान हुआ। मंगलवार को भी चीन के बाजारों में गिरावट जारी रही हालांकि भारतीय बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी के चलते सुधार दिखा। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े नुकसान के बाद भी वैंग की संपत्ति में 6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।