1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जगुआर लैंड रोवर ने पेश की नई SUV डिस्कवर स्पोर्ट

जगुआर लैंड रोवर ने पेश की नई SUV डिस्कवर स्पोर्ट

 Written By: Agency
 Published : Sep 03, 2015 06:49 pm IST,  Updated : Sep 03, 2015 06:49 pm IST

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की लक्जरी कार जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने डिस्कवरी सेगमेंट की पहली प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) डिस्कवर स्पोर्ट पेश किया, जिसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 46.10 लाख रुपए

जगुआर लैंड रोवर ने पेश...- India TV Hindi
जगुआर लैंड रोवर ने पेश की नई SUV डिस्कवर स्पोर्ट

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की लक्जरी कार जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने डिस्कवरी सेगमेंट की पहली प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) डिस्कवर स्पोर्ट पेश किया, जिसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 46.10 लाख रुपए सें शुरू होती है।

फीचर्स

कंपनी के अध्यक्ष रोहित सूरी ने इसे पेश करते हुए डिस्कवर स्पोर्ट की खास बातें बताईं कि एसयूवी में 2200 सीसी (2.2 लीटर) चार सिलेंडर टबरेचार्ज्ड डीजल इंजन है। इसमें चार वेरियेंट में पेश डिस्कवर स्पोर्ट सात अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें नौ ऑटोमेटिक गियर है। तीन साल के सर्विस पैक के साथ तीन साल की या एक लाख किलोमीटर तक पर वॉरंटी उपलब्ध होगी। पांच सीटर टीडी4 डीजल एस की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 46.10 लाख रुपए, टीडी4 डीजल एसई की 51.01 लाख से 52.50 लाख रुपए, टीडी4 डीजल एचएसई की 53.34 लाख से 54.83 लाख रुपए, एसीडी4 डीजल एचएसई लग्जरी की कीमत 60.70 लाख से 62.18 लाख रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।