1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 150 अंकों की मजबूती

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 150 अंकों की मजबूती

 Written By: IANS
 Published : Aug 05, 2015 05:11 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 05:11 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.15 अंकों की तेजी के साथ 28,223.08 पर और निफ्टी 51.05 अंकों की तेजी के साथ 8,567.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 150 अंकों की मजबूती

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.15 अंकों की तेजी के साथ 28,223.08 पर और निफ्टी 51.05 अंकों की तेजी के साथ 8,567.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 66.11 अंकों की तेजी के साथ 28,138.04 पर खुला और 151.15 अंकों या 0.54 फीसदी तेजी के साथ 28,223.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,315.71 के ऊपरी और 28,135.68 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.55 अंकों की तेजी के साथ 8,547.45 पर खुला और 51.05 अंकों या 0.60 फीसदी तेजी के साथ 8,567.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,591.85 के ऊपरी और 8,545.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 87.23 अंकों की मजबूती के साथ 11,544.46 पर और स्मॉलकैप 114.87 अंकों की मजबूती के साथ 12136.01 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.55 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.41 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले तीन सेक्टरों में रहे बैंकिंग (0.33 फीसदी), धातु (0.04 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.03 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।