1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 172 अंकों की तेजी के साथ खुला बाजार, रुपया हुआ कमजोर

172 अंकों की तेजी के साथ खुला बाजार, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 30, 2015 10:19 am IST,  Updated : Jul 30, 2015 01:14 pm IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.47 बजे 172.29 अंकों की तेजी के साथ 27,735.72 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

172 अंकों की तेजी के साथ...- India TV Hindi
172 अंकों की तेजी के साथ खुला बाजार, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.47 बजे 172.29 अंकों की तेजी के साथ 27,735.72 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 49.65 अंकों की तेजी के साथ 8,424.70 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.39 अंकों की तेजी के साथ 27,685.82 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.95 अंकों की तेजी के साथ 8,417.00 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की कमजोरी के साथ 63.96 पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को रुपया 63.91 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।