1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 240 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

240 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 13, 2015 10:57 am IST,  Updated : Aug 13, 2015 10:57 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 240.43 अंकों की तेजी के साथ 27,752.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

240 अंकों की तेजी के साथ...- India TV Hindi
240 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 240.43 अंकों की तेजी के साथ 27,752.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 71.05 अंकों की तेजी के साथ 8,420.50 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.99 अंकों की तेजी के साथ 27,635.25 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.00 अंकों की तेजी के साथ 8,384.45 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत

बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की मजबूत शुरुआत। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.72 पर खुला। आप को बता दें बुधवार को रुपया 64.77 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।