1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 210 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

210 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 31, 2015 10:16 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 10:16 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे 211.86 अंकों की तेजी के साथ 27,917.21 पर

210 अंकों की तेजी के साथ...- India TV Hindi
210 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे 211.86 अंकों की तेजी के साथ 27,917.21 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 35.55 अंकों की तेजी के साथ 8,457.35 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.16 अंकों की तेजी के साथ 27,814.51 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.30 अंकों की तेजी के साथ 8,456.10 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर होकर 64.10 पर खुला। आप को बता दें कि गुरूवार को रुपया 64.04 के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिकी के जीडीपी आंकड़ों के बाद इस बात के संकेत हैं कि फेडरल रिजर्व जल्द दरें बढ़ा सकता है जिसके बाद रुपए पर दबाव देखने को मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।