Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लॉन्च हो गई विंडोज 10, सालभर मिलेगी फ्री

लॉन्च हो गई विंडोज 10, सालभर मिलेगी फ्री

Agency Published : Jul 29, 2015 08:20 am IST, Updated : Jul 29, 2015 05:40 pm IST

सेन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर आपरेटिंग सिस्टम (OS) विंडोज का नया वर्जन विंडोज10 आज बाजार में आ रहा है। लंबे समय से कंप्यूटर की दुनिया में दबदबा बनाए रखने वाली माइक्रोसाफ्ट यह आपरेटिंग सिस्टम ऐसे समय

लॉन्च हो गई विंडोज 10,...- India TV Hindi
लॉन्च हो गई विंडोज 10, सालभर मिलेगी फ्री

सेन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर आपरेटिंग सिस्टम (OS) विंडोज का नया वर्जन विंडोज10 आज बाजार में आ रहा है। लंबे समय से कंप्यूटर की दुनिया में दबदबा बनाए रखने वाली माइक्रोसाफ्ट यह आपरेटिंग सिस्टम ऐसे समय में ला रही है जबकि उपभोक्ताओं की बदलती रुचि व वरीयताओं की चुनौती उसके सामने मुंह बाए खड़ी है। उपभोक्ता पर्सनल कंप्यूटर से छिटककर तेजी से लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन को अपना रहे हैं।

यही कारण है कि विंडोज10 के लिए ग्राहकों की वैसी कतारें लगने की उम्मीद नहीं है जैसी 20 साल पहले विंडोज95 के लिए लगी थीं। लेकिन माइक्रोसाफ्ट को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में करोड़ों उपभोक्ता उसके नए विंडोज संस्करण का नि:शुल्क संस्करण डाउनलोड करेंगे।

कंपनी एक कार्यक्रम में वैश्विक मार्केटिंग अभियान के साथ इस विंडोज10 को पेश करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह न केवल उसके भविष्य बल्कि दुनिया भर के कंप्यूटर उपयोक्ताओं के लिए निर्णायक साबित होगी। कंपनी की विंडोज10 सबसे पहले पीसी व टैबलेट के लिए होगी। हालांकि इसे स्मार्टफोन, गेम कोसोल्स व होलोग्राफिक हेडसेट के लिए भी तैयार किया गया है। इसके नए फीचर में वेब ब्राउजर एज व आनलाइन असिस्टेंट कोरटाना का डेस्कटाप संस्करण शामिल है।

माइक्रोसाफ्ट जोर दे रही है उसकी विंडोज10 इससे पहले विंडोज7 का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए जानी पहचानी होगी। हालांकि इसके साथ ही कंपनी 2012 में पेश अपनी विंडोज8 के खराब अनुभव को पीछे छोड़ना चाहेगी जो कि अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रही। यह भी रोचक है कि कंपनी विंडोज8 के बाद क्रमिक लिहाज से विंडोज9 के बजाय सीधे विंडोज10 ला रही है। कंपनी विंडोज7 व विंडोज8 के होम या प्रो संस्करण का इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए अगले एक साल तक विंडोज10 को नि:शुल्क डाउनलोड करने की सुविधा देगी।

अगली स्लाइड में जानिए क्या है खासियतें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement