1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2015 10:01 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 10:03 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को मिलाजुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 17.73 अंकों की तेजी के साथ 26,388.71 पर

शेयर बाजारों के...- India TV Hindi
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को मिलाजुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 17.73 अंकों की तेजी के साथ 26,388.71 पर कारोबार करते देखा गया, जबकि निफ्टी के कारोबार में लगभग इसी समय गिरावट देखी गई। निफ्टी इस वक्त 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,960.40 पर कारोबार कर रहा था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की गिरावट के साथ 26,340.32 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,959.85 पर खुला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।