1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत 'आर्थिक क्रांति' का अगला क्षेत्र: नरेन्द्र मोदी

भारत 'आर्थिक क्रांति' का अगला क्षेत्र: नरेन्द्र मोदी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 15, 2015 06:57 pm IST,  Updated : May 15, 2015 06:59 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 'आर्थिक क्रांति' का अगला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी निवेशकों के लिए 'अनावश्यक नियमों' को खत्म कर रही है, भरोसेमंद कर व्यवस्था और उदार माहौल

भारत 'आर्थिक क्रांति'...- India TV Hindi
भारत 'आर्थिक क्रांति' का अगला क्षेत्र, अनावश्यक नियमों को खत्म करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 'आर्थिक क्रांति' का अगला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी निवेशकों के लिए 'अनावश्यक नियमों' को खत्म कर रही है, भरोसेमंद कर व्यवस्था और उदार माहौल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिया कि जमीन अधिग्रहण कानून को न तो बाधा बनने दिया जाएगा और न ही इसे किसानों पर बोझ बनने दिया जाएगा। मोदी ने कहा, 'हम अनवाश्यक कानून समाप्त कर रहे हैं और प्रक्रियाओं को सरल बना रहे हैं। हम बहु-मंजूरी तथा अंतहीन इंतजार को समाप्त करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'भारत अब आर्थिक क्रांति का अगला क्षेत्र बन रहा है। हमारे पास इसके लिए आबादी है। भारत के 80 करोड़ लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। उनकी आकांक्षाएं, ऊर्जा, उद्यमशीलता और हुनर भारत के आर्थिक रूपांतरण में एक बल का काम करेगा। हमारे अब राजनीतिक जनादेश है और हम इसे हकीकत का रूप देंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।