1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मोटोरोला ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल

मोटोरोला ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 11, 2015 11:01 am IST,  Updated : Oct 11, 2015 11:01 am IST

नई दिल्ली: मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एक्स प्ले (Moto X Play) स्मार्टफोन के बाद अब नया फोन मोटो एक्स स्टाइल (Moto X Style) लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स स्टाइल के 16 GB

मोटोरोला ने लॉन्च...- India TV Hindi
मोटोरोला ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल

नई दिल्ली: मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एक्स प्ले (Moto X Play) स्मार्टफोन के बाद अब नया फोन मोटो एक्स स्टाइल (Moto X Style) लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स स्टाइल के 16 GB वैरियंट की कीमत 29,999 रुपए रखी है और इसके 32 GB वैरियंट की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है। ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ये स्मार्टफोन 14 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। आप को बता दें कि इसी दौरान फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल भी चल रही होगी।

मोटोरोला के इस नए फोन मोटो एक्स स्टाइल में 5.7 इंच का स्क्रीन है जिसमें 1440x2560 पिक्सल का AMOLED का डिस्प्ले है। ये स्मार्टफोन 1.8 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 3GB RAM है। मोटो एक्स स्टाइल में 16GB और 32GB की स्टोरेज है और साथ ही इसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 3000mAh पावर की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें टर्बोपावर चार्जिंग है। कंपनी दावा करती है कि केवल 15 मिनट की चार्जिंग से ये 10 घंटे तक का बैकअप देती है।

कंपनी ने इस फोन में 21MP का रियर कैमरा फ्लैश सहीत और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इससे 4K रेजोल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, 3जी, वाई फाई, ब्यूटूथ जैसे फीचर्स हैं। इस फोन में मोटो असिस्ट, मोटो डिस्प्ले और मोटो वॉयस जैसे ऐप्स हैं। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द फोन को मार्शमैलो पर अपडेट किया जा सकेगा।  

यह भी पढ़ें-

कैसे बचाएं अपने स्मार्टफोन को हैकिंग से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।