1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 9 फीसदी लुढ़के सन फॉर्मा के शेयर, मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय

9 फीसदी लुढ़के सन फॉर्मा के शेयर, मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 03, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 06:29 pm IST

नई दिल्ली: सन फॉर्मा की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नही रहे। कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जिससे मुकेश अंबानी को फिर से सबसे अमीर भारतीय होने

लुढ़के सन फॉर्मा के...- India TV Hindi
लुढ़के सन फॉर्मा के शेयर, मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय

नई दिल्ली: सन फॉर्मा की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नही रहे। कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जिससे मुकेश अंबानी को फिर से सबसे अमीर भारतीय होने का रुतबा हासिल हो गया। गौरतलब है कि हाल ही में सन फॉर्मा के मालिक दिलीप सांग्वी मुकेश अंबानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए थे।

दिलीप सांग्वी की कंपनी सन फॉर्मा की कुल कीमत भी सोमवार को गिरकर 18.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई, शुक्रवार तक यह आंकड़ा 20.3 बिलियन डॉलर का था। वहीं अंबानी की कंपनी की कुल कीमत सोमवार को 21.2 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई। ये आंकड़े ब्लूमबर्ग ने जारी किए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 44 फीसदी गिर गया था और उस वक्त कंपनी के शेयर 878 पर बंद हुए थे। अप्रैल महीने के बाद कंपनी के शेयर की कीमतों में भी 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।