1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. नाडेला और अमेरिकी कंपनियों ने कलाम के निधन पर जताया शोक

नाडेला और अमेरिकी कंपनियों ने कलाम के निधन पर जताया शोक

 Written By: PTI
 Published : Jul 29, 2015 10:51 am IST,  Updated : Jul 29, 2015 10:51 am IST

न्यूयार्क: माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला एवं अन्य अमेरिकी कंपनियों ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिसाइल मैन अपने साहस, दृढ़ता

नाडेला और अमेरिकी...- India TV Hindi
नाडेला और अमेरिकी कंपनियों ने कलाम के निधन पर जताया शोक

न्यूयार्क: माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला एवं अन्य अमेरिकी कंपनियों ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिसाइल मैन अपने साहस, दृढ़ता एवं विजन के साथ दुनिया को प्रेरित करते रहेंगे।

नाडेला ने ट्विटर पर जारी अपने संदेश में कहा, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब..आपकी शिक्षा, नेतृत्व एवं मानवता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। अमेरिका-भारत कारोबारी परिषद ने अपनी सदस्य कंपनियों की तरफ से शोक संदेश में कहा कि कलाम भारत के महानतम नेताओं एवं दूरदृष्टाओं में से एक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।