1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मोदी ने यूएई में अनिवासी भारतीय निवेशकों से मुलाकात की

मोदी ने यूएई में अनिवासी भारतीय निवेशकों से मुलाकात की

 Written By: PTI
 Published : Aug 17, 2015 08:43 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 09:01 am IST

अबुधाबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूएई में प्रमुख अनिवासी भारतीय निवेशकों से मुलाकात की। इन निवेशकों ने उन्हें भारत में उन परियोजना की जानकारी दी जिसमें वे निवेश कर रहे हैं। अबु धाबी चैंबर के निदेशक मंडल

मोदी ने UAE में NRI...- India TV Hindi
मोदी ने UAE में NRI निवेशकों से की मुलाकात

अबुधाबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूएई में प्रमुख अनिवासी भारतीय निवेशकों से मुलाकात की। इन निवेशकों ने उन्हें भारत में उन परियोजना की जानकारी दी जिसमें वे निवेश कर रहे हैं। अबु धाबी चैंबर के निदेशक मंडल के सदस्य यूसुफफाली एम ए के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को यूएई में मौजूदा व्यवसाय परिदृश्य के बारे में अवगत कराया तथा उन चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी जिसका सामना उन्हें भारत में निवेश करते समय करनी पड़ती है। 

पिछले 34 सालों में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में अधिक निवेश के लिए उनके प्रयासों को बढ़ाने की अनिवासी भारीय निवेशकों से अपील की विशेषकर आधारभूत एवं संबंधित क्षेत्रों में। मोदी ने भारतीयों की भावी पीढ़ी के लिए मेक इन इंडिया की भूमिका पर जोर दिया । 

अल माया ग्रुप के समूह निदेशक तथा इलेक्लेट्रानिक्स एंड कंप्यूटर साफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय निदेशक कमल वाचानी ने कहा कि पूरा समुदाय उनकी यात्रा से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत एवं यूएई के बीच संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा क्योंकि भारत यूएई के साथ तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। इस देश में 26 लाख भारतीय हैं जो देश की आबादी का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा हैं। 

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली यूएई यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए एक नया खाका तैयार करने का एक रणनीतिक अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से मुकाबला करने, रक्षा एवं अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में नया अध्याय शुरू कर सकते हैं।

खलीज टाइम्स ने अल नाहयान के हवाले से लिखा है,  हमारे साझा मूल्य एवं मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के  महत्वपूर्ण आधार पर यूएई और भारत अपने संबंध को नयी उंचाइयों पर ले जाकर एक व्यापक रणनीतिक साझीदारी में तब्दील कर सकते हैं। चौंतीस साल में एक भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूएई यात्रा पर उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूएई यात्रा 21वीं सदी के लिए हमारी साझीदारी में एक नया अध्याय शुरू करने का अवसर उपलब्ध कराती है। हम पारस्परिक हित में आर्थिक, राजनीतिक एवं सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्रों में एक..दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कि द्विपक्षीय संबंधों में सबसे अधिक उत्साह है। अल नाहयान ने कहा,  प्रधानमंत्री की यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में रणनीतिक महत्व रखती है। आतंकवाद से लड़ने और जहाजरानी के क्षेत्र में यूएई-भारत के बीच सुरक्षा सहयोग के जबरदस्त अवसर हैं और दोनों देशों की सरकारें सभी रूपों में आतंकवाद की भत्र्सना करती हैं। एक विदेश नीति व क्षेत्रीय सुरक्षा के नजरिए से यूएई ने भारत को अपनी अंतरराष्ट्रीय साझीदारी में आगे रखा है और भारत के साथ आपसी वार्ता को और विस्तृत करने के महत्व को पहचानता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।