1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या हुई 35.2 करोड़

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या हुई 35.2 करोड़

 Written By: Agency
 Published : Sep 03, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 10:16 am IST

नई दिल्ली: भारत के इस साल के पहले छह महीने में 5.2 करोड़ नए इंटरनेट उपभोक्ता जुड़ गए हैं जिन्हें मिलाकर 30 जून, 2015 तक इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 35.2 करोड़ हो गई है। गौर

भारत में इंटरनेट...- India TV Hindi
भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या हुई 35.2 करोड़

नई दिल्ली: भारत के इस साल के पहले छह महीने में 5.2 करोड़ नए इंटरनेट उपभोक्ता जुड़ गए हैं जिन्हें मिलाकर 30 जून, 2015 तक इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 35.2 करोड़ हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें 21.3 करोड़ (60 फीसदी से ज्यादा) यूजर्स की इंटरनेट तक पहुंच मोबाइल फोन के जरिए है। एक बयान में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने बताया कि अक्टूबर, 2014 से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 26 फीसदी की वृद्धि हुई है। तब यह संख्या 27.8 करोड़ थी।

मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल अक्टूबर में इनकी संख्या 15.9 करोड़ थी। आईएएमएआई ने कहा, "भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या एक करोड़ से 10 करोड़ होने में एक दशक से ज्यादा का समय लग गया।

जबकि 10 करोड़ से 20 करोड़ होने में तीन साल का वक्त लगा। हालांकि 20 करोड़ से 30 करोड़ यूजर्स महज एक साल में हो गए। इससे स्पष्ट होता है कि आज भारत में इंटरनेट मुख्यधारा में है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।