1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कैब और टैक्सी के बाद अब कीजिए ओला बस का सफर

कैब और टैक्सी के बाद अब कीजिए ओला बस का सफर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 22, 2015 01:05 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 01:07 pm IST

नई दिल्ली: भारत में ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ओला अब एक नई सेवा लाने जा रही है। लखनऊ, इंदौर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद जैसे चुनिंदा बड़े शहरों

ola cabs

15,700 करोड़ रुपए के आस-पास की मार्केट वैल्यू वाली कंपनी ओला अब अपनी सेवाओं में एक और कीर्तिमान रचने की तैयारी में है। ओला के मुताबिक कंपनी ने जिस तरह अपनी कैब सर्विस के लिए बाजार में पहले से मौजूद वाहनों की सेवाएं ली हैं उसी तरह ओला बस की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़क पर चल रही अलग अलग श्रेणियों की बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जिस तरह से कैब या टैक्सी के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी पड़ती है ठीक उसी तरह से यात्री अपने सफर के बारे में जानकारी देकर इसकी बुकिंग करा पाएंगे। ऐसा करने पर ओला ऐप उन्हें उनके स्थान की करीबी बस के स्टेट्स के बारे में जानकारी दे देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।