1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अगस्त में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियां बढ़ी: मॉन्स्टर इंडेक्स

अगस्त में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियां बढ़ी: मॉन्स्टर इंडेक्स

 Written By: Agency
 Published : Sep 16, 2015 07:01 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 07:01 pm IST

नई दिल्ली: एक सर्वेक्षण के अनुसार देश में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में अगस्त महीने में 36 प्रतिशत बढोतरी दर्ज की गई और यह रोजगार बाजार में आशावाद का संकेत है। मॉन्स्टर डॉट काम का इंप्लायमेंट

अगस्त में ऑनलाइन...- India TV Hindi
अगस्त में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियां बढ़ी: मॉन्स्टर इंडेक्स

नई दिल्ली: एक सर्वेक्षण के अनुसार देश में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में अगस्त महीने में 36 प्रतिशत बढोतरी दर्ज की गई और यह रोजगार बाजार में आशावाद का संकेत है। मॉन्स्टर डॉट काम का इंप्लायमेंट इंडेक्स अगस्त में 55 अंक चढ़कर 208 रहा जो कि पिछले साल अगस्त महीने में 153 था। मॉन्स्टर डॉट काम के प्रबंध निदेशक संजय मोदी ने कहा, मौजूदा गति मॉन्स्टर इंप्लायमेंट इंडेक्स में वृद्धि का संकेत देता है।

इसके अनुसार कुल नियुक्ति के लिहाज से इंडेक्स में 36 प्रतिशत बढोतरी दर्ज की गई जो कि 2015 में अब तक सबसे अधिक है। माह दर माह आधार पर इंडेक्स में चार अंक की बढोतरी दर्ज की गई जो जुलाई में 204 अंक था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।