1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 25, 2015 10:11 am IST,  Updated : May 25, 2015 03:50 pm IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। शेयर बाजार में गिरावट के साथ साथ आज भारतीय रुपया भी डॉलर के

गिरावट के साथ खुले...- India TV Hindi
गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स के साथ रुपया भी हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। शेयर बाजार में गिरावट के साथ साथ आज भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 101.71 अंकों की गिरावट के साथ 27,855.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 28.20 अंकों की गिरावट केसाथ 8,430.75 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,893.25 पर खुला।


वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,438.15 पर खुला।

रुपए में दिखी 10 पैसे की गिरावट

माह के चौथे हफ्ते के पहले दिन डॉलर के मुकाबले रुपए ने कमजोर शुरुआत की। 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 63.62 पर खुला। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 63.52 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।