1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स 159 अंक गिरा और रुपया जस का तस

सेंसेक्स 159 अंक गिरा और रुपया जस का तस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 02, 2015 10:21 am IST,  Updated : Jun 02, 2015 10:21 am IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.30 बजे 159.97 अंकों की गिरावट के साथ 27,689.02 पर और निफ्टी भी लगभग

सेंसेक्स 159 अंक गिरा और...- India TV Hindi
सेंसेक्स 159 अंक गिरा और रुपया जस का तस

मुंबई: देश के शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.30 बजे 159.97 अंकों की गिरावट के साथ 27,689.02 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,371.30 पर कारोबार करते देखे गए।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.74 अंकों की तेजी के साथ 27,890.73 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.40 अंकों की तेजी के सथ 8,442.80 पर खुला।

भारतीय रुपया न चढ़ा न गिरा

वहीं आज भारतीय रुपए ने सपाट शुरुआत की। आज दिन के कारोबार खुलने के साथ ही रुपया डॉलर के मुकाबले बिना बढ़त और गिरावट के उसी स्तर पर खुला जहां पर वो सोमवार को बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।