1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लगातार दूसरे दिन हावी रही बिकवाली, सेंसेक्स 112 अंक लुढ़का

लगातार दूसरे दिन हावी रही बिकवाली, सेंसेक्स 112 अंक लुढ़का

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 26, 2015 04:09 pm IST,  Updated : May 26, 2015 06:45 pm IST

नई दिल्ली: महीने के अंतिम हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में भी बाजार लाल निशान से साथ बंद हुए। मंगलवार को गिरावट के साथ खुले बाजार में पूरे दिन गिरावट का रुख दिखा और अंतिम

गिरावट के साथ बंद हुए...- India TV Hindi
गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 112 अंक लुढ़का

नई दिल्ली: महीने के अंतिम हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में भी बाजार लाल निशान से साथ बंद हुए। मंगलवार को गिरावट के साथ खुले बाजार में पूरे दिन गिरावट का रुख दिखा और अंतिम कारोबारी घंटों में सेंसेक्स 0.41 फीसदी की गिरावट और निफ्टी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.47 अंक की गिरावट के साथ 27531 के स्तर पर और निफ्टी 30.90 अंक गिरकर 8339 के स्तर पर बंद हुआ। अगर आज के बाजार माहौल की बात करें तो एनएसई पर इंफ्रा, रियल्टी और कमोडिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट का रुख देखने को मिला। जहां एक ओर कमोडिटी इंडेक्स 0.40 फीसदी गिरकर 2,647 के स्तर पर पहुंच गया वहीं फार्मा 0.32 फीसदी गिरकर 12,577 के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।