1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का, रुपया भी हुआ कमजोर

सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का, रुपया भी हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 26, 2015 10:16 am IST,  Updated : May 26, 2015 10:19 am IST

मुंबई:  देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए ने भी कमजोरी के साथ शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई:  देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए ने भी कमजोरी के साथ शुरुआत की।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 58.28 अंकों की गिरावट के साथ 27,585.60 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 15.95 अंकों की गिरावट केसाथ 8,354.30 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,633.66 पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.85 अंकों की तेजी के साथ 8,377.10 पर खुला।

कमजोरी के साथ खुला रुपया

मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत में भारतीय रुपया कमजोरी के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 63.60 के स्तर पर खुला। आपको बता दें कि सोमवार को रुपया 63.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।