1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का

 Written By: IANS
 Published : Aug 31, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 01:01 pm IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 143.48 अंकों यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,248.90 पर और

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 143.48 अंकों यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,248.90 पर और निफ्टी 39.90 अंकों यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,962.05 पर कारोबार कर रहा है।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 77.04 अंकों की गिरावट के साथ 26469.42 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 7.3 अंकों की गिरावट के साथ 8,009.25 पर खुला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।