1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 53 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

53 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 20, 2015 10:39 am IST,  Updated : Jul 20, 2015 10:39 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.41 बजे 53.02 अंकों की गिरावट के साथ 28,410.29 पर और निफ्टी

53 अंकों की गिरावट के...- India TV Hindi
53 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.41 बजे 53.02 अंकों की गिरावट के साथ 28,410.29 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,589.35 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80.97 अंकों की तेजी के साथ 28,544.28 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.05 अंकों की तेजी के साथ 8,623.90 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की कमजोरी के साथ 63.55 पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार को 63.55 बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।