1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 303 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

303 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 27, 2015 10:55 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 10:55 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.05 बजे 303.74 अंकों की गिरावट के साथ 27,808.57 पर

303 अंकों की गिरावट के...- India TV Hindi
303 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.05 बजे 303.74 अंकों की गिरावट के साथ 27,808.57 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 88.35 अंकों की गिरावट के साथ 88.35 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.34 अंकों की तेजी के साथ 28,117.65 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,492.10 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की कमजोरी के साथ 64.07 पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार को रुपया 64.03 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।