1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 64 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

64 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 24, 2015 10:34 am IST,  Updated : Jul 24, 2015 10:35 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 64.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,306.78 पर

64 अंकों की गिरावट के...- India TV Hindi
64 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 64.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,306.78 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,570.80 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.66 अंकों की तेजी के साथ 28,390.50 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,588.15 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की कमजोरी के साथ 63.97 पर खुला। आप को बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.76 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।