मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.10 बजे 92.05 अंकों की गिरावट के साथ 28,095.01 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,517.75 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.98 अंकों की तेजी के साथ 28,225.04 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.05 अंकों की तेजी के साथ 8,564.10 पर खुला।
रुपया हुआ कमजोर
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले
6 पैसे की कमजोरी के साथ 64.09 पर खुला। आप को बता दें कि सोमवार को रुपया 64.03 पर बंद हुआ था।