मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.31 बजे 129.15 अंकों की तेजी के साथ 28,365.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.70 अंकों की तेजी के साथ 8,606.30 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.39 अंकों की तेजी के साथ 28,250.78 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.40 अंकों की तेजी के साथ 8,577.00 पर खुला।
रुपया हुआ कमजोर
बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 63.76 पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार को रुपया 63.81 पर बंद हुआ था।