1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 36 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

36 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 03, 2015 10:18 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 10:18 am IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 36.81 अंकों की तेजी के साथ 28,151.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

36 अंकों की तेजी के साथ...- India TV Hindi
36 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

मुंबई: देश के शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 36.81 अंकों की तेजी के साथ 28,151.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.60 अंकों की तेजी के साथ 8,541.45 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.47 अंकों की गिरावट के साथ 28,089.09 पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.20अंकों की गिरावट के साथ 8,510.65 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 64.01 पर खुला। आप को बता दें शुक्रवार को रुपया 64.13 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।