1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स में 118 अंकों की मजबूती

सेंसेक्स में 118 अंकों की मजबूती

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 15, 2015 04:56 pm IST,  Updated : May 15, 2015 05:06 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.94 अंकों की मजबूती के साथ 27,324.00 पर और निफ्टी 38.15 अंकों की मजबूती के साथ 8,262.35 पर बंद हुआ।

मजबूती के साथ बंद हुआ...- India TV Hindi
मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 118 अंकों की उछाल

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.94 अंकों की मजबूती के साथ 27,324.00 पर और निफ्टी 38.15 अंकों की मजबूती के साथ 8,262.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.84 अंकों की मजबूती के साथ 27,233.90 पर खुला और 117.94 अंकों या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 27,324.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,379.57 के ऊपरी और 27,159.76 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,240.30 पर खुला और 38.15 अंकों या 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 8,262.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,279.20 के ऊपरी और 8,212.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 36.98 अंकों की मजबूती के साथ 10,563.92 पर और स्मॉलकैप 68.45 अंकों की मजबूती के साथ 11,040.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.81 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.67 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.65 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (1.33 फीसदी), धातु में (1.05 फीसदी), बिजली (0.25 फीसदी) और तेल-गैस (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।