1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 117 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

117 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 16, 2015 10:29 am IST,  Updated : Jul 16, 2015 10:30 am IST

मुंबई: देश में प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.46 बजे 117.65 अंकों की तेजी के साथ 28,315.94 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

117 अंकों की बढ़त के साथ...- India TV Hindi
117 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश में प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.46 बजे 117.65 अंकों की तेजी के साथ 28,315.94 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 38.90 अंकों की तेजी के साथ 8,562.70 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61.41 अंकों की तेजी के साथ 28,259.70 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.35 अंकों की तेजी के साथ 8,546.15 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की कमजोरी के साथ 63.50 पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को रुपया 63.41 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।